फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला शुरू

Sat, 14 Dec 2013 10:12 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय साहित्य अकादमी की ओर से शनिवार को पंजाबी भवन में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान प्रो. गुरभजन सिंह ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैदिक युग से ही पंजाबी को पुस्तक सभ्यता से संवारा है। इसीलिए इस धरती के शब्द को हमेशा ही सर्वोत्तम माना गया है। प्रो. गिल ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी को गांव, शहर और कस्बों पर पहुंचाने की जरूरत है, ताकि युवा पीढ़ी पुस्तकों के साथ जुड़ सके।

उन्होंने पंजाबियों को अपने घर में एक छोटी लाइब्रेरी स्थापित करने को प्रेरित किया। भारतीय साहित्य अकादमी की पुस्तक प्रदर्शनी के संचालक डा. खुर्शीद आलम ने कहा कि इसमें पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू की पुस्तकें  डिस्पले की गई हैं। यह प्रदर्शनी 17 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


इस के उद्घाटन के बाद कवि दरबार आयोजित किया गया। कवि दरबार में शायर सवरणजीत सवी, त्रिलोचन लोची और जसवंत जफर ने अपने कलाम से सभी का मनोरंजन किया। इस मौके पर साहित्यकार मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें