फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहापुर ने जीता कनू वर्मा यादगारी क्रिकेट कप

Sun, 28 Jun 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरु गोबिद सिंह स्टेडियम में चल रहे करन बीर वर्मा यादगारी क्रिकेट कप मुकाबले के तीसरे दिन बोहापुर के नौजवानों ने मेजबान माछीवाड़ा की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


19 साल से कम आयु के नौजवानों के पहले क्रिकेट मुकाबले में आसपास के गांवों की 30 से ज्यादा टीमों ने शिरकत की। मैन ऑफ द मैच बंटी को जबकि मैन ऑफ द सीरीज सुनील कुमार को चुना गया।

प्रबंधक नीतिश कुमार ने बताया कि खराब मौसम के चलते फाइनल मैच के ओवर कम किए गए थे। मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए सिर्फ 39 रन ही बनाए। जिसे बोहापुर की टीम ने कई गेंद शेष रहते ही बना लिया।
विज्ञापन


पहले स्थान के लिए नकद 5100 रुपये का इनाम और ट्राफी दी गई। जीतने बाली टीम को सम्मानित करने नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान उजागर सिंह बैनीपाल, राजेश शर्मा और पनू शास्त्री पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान अमन खुराना, शुभम, नीतिश कुमार, खुशकरण और महाकांश कौशल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें