फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रेलवे स्टेशन बरनाला के पास दो दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला

Mon, 20 Jan 2025 09:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। रेलवे स्टेशन बरनाला के पास एक शव मिला है, जिसकी पहचान बरनाला के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी करमजीत सिंह के रूप में हुई है। वह दो दिन से लापता था। शव को बरनाला के सिविल अस्पताल में रखा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पारिवारिक सदस्य हरपाल सिंह ने बताया कि जीरो पाॅइंट बरनाला निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी करमजीत सिंह दो दिन पहले घर से बरनाला दवा लेने के लिए आए थे, लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं आए तो परिजन पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में जुटे थे। जीआरपी को बरनाला रेलवे स्टेशन के पास एक यार्ड से एक अज्ञात शव मिला। जब इस शव की फोटो और जानकारी व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की गई तो बाद में पता चला कि यह शव सेवानिवृत्त अधिकारी करमजीत सिंह का है। इसके बाद वह सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचे। पुलिस अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें