फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील से शव बरामद, जेब से मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
झील नंबर एक से वीरवार को सुबह एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लवलीन कुमार के तौर पर हुई है। थाना थर्मल पुलिस ने शव को झील में निकलवाकर समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना मिली थी कि झील नंबर एक में शव बह रहा है। जिसके बाद संस्था के सदस्य पहुंचे तो थाना थर्मल पुलिस की हाजिरी में शव को झील से बरामद किया गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जो पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। सहारा सदस्य ने बताया कि मृतक किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। थाना थर्मल के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने कहा कि झील से शव मिला। खुदकुशी नोट से प्रतीत हो रहा कि व्यक्ति ने खुदकुशी की है। पुलिस नोट में लिखे तथ्यों की जांच कर रही। फिलहाल शव को सहारा सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें