संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शहर में वार्ड बंदी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों का शिष्टमंडल जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में जोन डी में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डा.अंकुर महेंद्रु को मिला। भाजपा नेताओं ने सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी पर एतराज जताकर ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि किसी वार्ड में कोई जनगणना नहीं हुई। वार्डबंदी कानून को भी दरकिनार किया गया है। निगम के अफसर विधायकों के दबाव में काम करते हैं। धीमान ने कहा कि 95 वार्डों में 56 वार्ड ऐसे हैं जिनके नंबर बदले हैं और कई वार्डो के नंबर भी नहीं बदले। वहीं आप विधायकों ने आपस में मीटिंग कर वार्ड बंदी का मसौदा तैयार किया और अपनी मर्जी से अपने वार्ड को एससी और बीसी किया। उन्होंने कहा कि आप विधायकों की ये धक्केशाही भाजपा कभी बर्दाश्त नही करेगी और जब तक सुधार नहीं होता। तब तक इसका विरोध करेगी। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, कैशियर गुरदेव शर्मा देवी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, गुरदीप सिंह गोशा, पूर्व जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल, जगमोहन शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डा.निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा, अश्वनी टंडन, राजनकिशोर लकी, जिला सचिव नवल जैन, प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, रोहित सिक्का, इंदर अग्रवाल, यशपाल चौधरी, दीपक शर्मा, गोरवजीत सिंह गोरा, अमन कुमरा, मोहित सिक्का, हरप्रीत सिंह मोनू, नितिन बत्रा व दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।