फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही महिला का बाइक सवारों ने छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल जा रही महिला का बाइक सवारों ने छीना पर्स
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी करने के बाद घर जा रही थी महिला
आरोपियों का पता लगाने में जुटी है थाना सदर की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बस से उतर कर घर पैदल जा रही महिला का बाइक सवार दो युवकों ने धांधरा रोड पर पर्स लूट लिया। आरोपी पर्स छीनने के बाद एक दम से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी के हाथ नहीं आ सके। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धांधरा रोड स्थित सतजोत नगर निवासी मीना रानी की शिकायत पर टिब्बा रोड की शक्ति एन्क्लेव निवासी राज कुमार और बस्ती जोधेवाल सुभाष नगर की गरेवाल कालोनी निवासी राजिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मीना रानी के अनुसार वह खन्ना के एक नर्सिंग होम में काम करती है। वह रोजाना बस से आती है और जाती है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह बस से उतर कर पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में घर के पास ही दो आरोपियों ने उसके हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया और फरार हो गए। मीना ने बताया कि उसने काफी शोर मचाया, लेकिन आरोपी रुके नहीं। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही लूट की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में आरोपी बाइक अपना बता रहे है, बाकी जांच के बाद पता चलेगा कि बाइक किसका है। पुलिस आरोपियों के पिछले रिकार्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें