फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मुल्लांपुर में बाइक सवार ने महिला का पर्स झपटा, आईफोन, कैश और घर की चाबियां ले गए शातिर

Wed, 26 Nov 2025 10:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के हलवारा में पति के साथ स्कूटर पर बाजार जा रही महिला का बाइक सवारों ने पर्स झपट लिया। पर्स में आईफोन, नकदी और घर की चाबियां थीं। शिकायत पर दाखा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हलवारा में पति के साथ स्कूटर पर बाजार जा रही महिला का बाइक सवारों ने पर्स झपट लिया। पर्स में आईफोन, नकदी और घर की चाबियां थीं। शिकायत पर दाखा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलेज रोड न्यू बैंक काॅलोनी मुल्लांपुर निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ स्कूटर पर बाजार के लिए निकला था। रास्ते में बाइक सवार युवक उसकी पत्नी का पर्स झपट ले गया। बता दें कि 22 नवंबर को भी बाइक सवार बदमाशों ने लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग पर दोपहर चार बजे और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के दफ्तर से सटी गली में शाम को महिलाओं को निशाना बनाया था। एक महिला की सोने की चेन और वृद्धा का पर्स झपट लिया था। उक्त वारदात के आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। थाना प्रभारी हमराज सिंह चीमा ने बताया कि स्नैचिंग के सभी मामलों की जांच गंभीरता से की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें