फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बाइक और स्कूटी में टक्कर, गुस्साए युवक ने किया हवाई फायर

Fri, 19 Jul 2024 04:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडियां इलाके में वारदात, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मुंडियां के 33 फुटा रोड इलाके में बुधवार की रात को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्कूटी और बाइक सवार में टक्कर हो गई। इसके बाद बहसबाजी हुई और स्कूटी चालक ने अपने पास रखे हथियार से दो गोलियां हवा में चला दी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि गोलियां चलाने वाला युवक कौन था।
विज्ञापन

इलाके निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि बाइक और स्कूटी में टक्कर के बाद दोनों चालकों में विवाद हो गया। इसके बाद स्कूटी सवार युवक ने बाइक सवार को सड़क पर ही थप्पड़ मार दिए। स्कूटी सवार ने पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चलाईं। जिस युवक ने गोलियां चलाई हैं, उक्त युवक कुछ दिन पहले ही एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। महिला को मौके से एक कारतूस भी मिला है जिसे बाद में उसने जमालपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसके बारे में काफी सबूत मिल गए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। जल्द ही आरोपी का पता लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें