बाबा दीप सिंह यूथ वेलफेयर सोसाइटी, साहिबजादा बाबा अजीत सिंह सेवा सोसाइटी, दशमेश पिता सेवा सोसाइटी, शहीद भगत सिंह सेवा सोसाइटी और कलगीधर नौजवान सभा की ओर से सीएमसी चौक में सांसद भगवंत मान का पुतला फूंका। सोसाइटी सदस्यों ने बताया कि पिछली दिनों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में सांसद भगवंत मान शराब का सेवन कर मंच पर चढ़ गए थे। इसके रोष में समूह जत्थेबंदियों की ओर से मान का विरोध किया गया। जत्थेबंदियों ने श्री अकाल तख्त साहिब से अपील की कि गुरु घर का अपमान करने वाले भगवंत मान को पंथ से निकाल दिया जाए।