फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान ने अकाली दल पर साधा निशान

Thu, 18 Aug 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(श्री माछीवाड़ा साहिब/लुधियाना)
विज्ञापन
भगवंत मान
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर से चरणकंवल चौक में रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद भगवंत मान ने अकाली-भाजपा सरकार पर जम कर हमले किए। मान ने कहा कि खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली अकाली सरकार ने राज्य में प्रति एकड़ जमीन के ठेके का भाव केंद्र सरकार को 13,000 रुपये प्रति एकड़ बताया है। ऐसे में फसल के भाव कैसे बढ़ पाएंगे।
 
राज्य में फसल का भाव बढ़ाने के लिए वह पिछले दिनों कृषि मंत्री से मिले थे। तब पता चला कि राज्य सरकार ने ठेके के भाव कम बताए हैं उसी हिसाब से फसल का भाव तय होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि राज्य में किसान के आर्थिक तौर पर कमजोर होने से दुकानदार हो या मजदूर सभी प्रभावित हुए हैं। आगामी साल में आम आदमी की सरकार आने पर सबसे पहला काम भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जेल में डालना होगा। राज्य के बड़े-बड़े लीडरों के जेल में चक्की पीसते हुए फोटो आम लोगों के मोबाइल पर देखने को मिलेंगी। मान ने कहा कि अगले सप्ताह तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर देगी। इस अवसर पर आप के कई नेता भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें