फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों को पीटकर दस हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन दोस्तों के साथ मारपीट कर चार बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिए। थाना सराभा नगर पुलिस गांव दाद निवासी जसप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जसप्रीत सिंह ने बताया छह अगस्त की देर रात वह अपने दोस्त टिंकू और रोहित के साथ बाइक पर सवार हो गांव सुनेता से घर जा रहे थे। जब वह कुछ दूरी पर पहुंचे तो चार लुटेरों ने उसे घेर लिया। तीनों की जमकर पिटाई की और दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। तीनों ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की। आरोपियों के पास हथियार थे और आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही सुराग लगाकर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें