फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी करेगा आक्सीजन की कमी को दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्सीजन की कमी को देखते हुए बीबीएमबी मैनेजमेंट ने नंगल वर्कशाप में 2011 से बंद पड़े आक्सीजन प्लांट को फिर से चलाने की तैयारी कर ली है। इसे भाखड़ा बांध के निर्माण काल के दौरान स्थापित किया गया था, जोकि मांग न होने के कारण बंद पड़ा था। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह और डीसी रूपनगर सोनाली गिरी के प्रयासों से बीबीएमबी के मुख्य अभियंता कमलजीत सिंह के नेतृत्व में आक्सीजन प्लांट को चलाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्ण प्रबंध किए जा चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन बाद यह प्लांट शुरू हो जाएगा और इस प्लांट से पैदा होने वाली आक्सीजन पंजाब में वितरित की जाएगी।
उधर, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा कंवरपाल सिंह ने भी इस संबंध में कहा कि देश में आक्सीजन की कमी के कारण जो हालात पैदा हुए हैं उनसे निपटने के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट का यह प्रयास सराहनीय कदम है। इस प्लांट को दोबारा शुरू करके बीबीएमबी आक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद करेगा। राणा केपी सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं और डीसी रूपनगर ने भी बीबीएमबी मैनेजमेंट से बात कर उक्त प्लांट को फिर से शुरू करने की मांग उठाई थी जिसके फलस्वरूप काम शुरू होने जा रहा है। इस प्लांट के शुरू होने से काफी हद तक पंजाब में आक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस प्लांट की क्षमता आक्सीजन के 100 सिलिंडर भरने की थी। जिस विदेशी कंपनी की तरफ से यह प्लांट लगाया गया था समय बीतने से विदेशी कंपनी का करार खत्म हो गया और कंपनी यहां से चली गई लेकिन अब जो हालात पैदा हुए हैं उनसे निपटने के लिए बीबीएमबी और पंजाब सरकार ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उसी विदेशी कंपनी के मुंबई में स्थित दफ्तर से संपर्क साधा। यही नहीं बीबीएमबी के आक्सीजन प्लांट में कार्य करने वाले रिटायर्ड इंजीनियर, सुपरवाइजर ने भी इस प्लांट को चलाने के लिए अपनी सेवाएं निशुल्क देने की बात कही है।
विज्ञापन

फोटो-28 एनजीएल03 - पुराने बंद पड़े प्लांट को चालू करने में जुटे कर्मचारी।
फोटो-28 एनजीएल04,05- जानकारी देते बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता हुसनलाल कंबोज और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें