फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी डीएवी पब्लिक स्कूल विवाद: धरना जारी, 29 को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन 18वें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन


तलवाड़ा। बीबीएमबी डीएवी पब्लिक स्कूल को कथित निजीकरण से बचाने और एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) को रद्द कराने की मांग को लेकर गठित संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन 18वें दिन भी लगातार जारी रहा। 10 दिसंबर से शुरू हुआ यह मोर्चा दिन-रात चल रहे धरने के रूप में मजबूती पकड़ता जा रहा है, जिसमें अभिभावक, शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने तलवाड़ा शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ कंडी क्षेत्र के ब्लॉक तलवाड़ा और हाजीपुर के अर्ध-पहाड़ी गांवों में नुक्कड़ बैठकों के जरिए जनजागरूकता अभियान चलाया। लोगों को स्कूल विवाद की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए निजीकरण के कथित प्रयासों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की जा रही है। कमेटी ने स्पष्ट किया कि ईओआई रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि आज जनता चुप रही तो तलवाड़ा और आसपास के करीब 500 गांवों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने चेताया कि शिक्षा क्षेत्र में निजीकरण का विरोध नहीं हुआ तो भविष्य में स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

आम नागरिकों से भाग लेने की अपील
संयुक्त संघर्ष समिति ने 29 दिसंबर को बीबीएमबी पौंग बांध प्रबंधन के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के कार्यालय का घेराव कर विशाल रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों और आम नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है। इधर, बीबीएमबी की ओर से आमंत्रित ईओआई के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के स्टे आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और इस विषय में कोई नई कार्रवाई नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें