फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में सेफ सिटी कैमरों की बैटरियां चोरी

Mon, 02 Nov 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के शिमलापुरी इलाके में अरोड़ा कट पर सेफ सिटी कैमरों की बैटरियां और नेटवर्किंग सिस्टम चोरी हो गया है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह घटना 1 नवंबर की सुबह सामने आई। पीसीआर दस्ते के सीनियर कांस्टेबल गुरमुख सिंह और हरप्रीत सिंह गश्त पर थे। तड़के करीब सवा छह बजे उन्होंने अरोड़ा कट पर सेफ सिटी कैमरों का लोहे का बॉक्स क्षतिग्रस्त पाया। बॉक्स का ताला टूटा था और छह यूपीएस बैटरियां, सिस्को नेटवर्किंग स्विच, पावर सप्लाई किट और सिस्को राउटर चोरी हो चुका था। थाना शिमलापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम आसपास लगे अन्य निजी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें