फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पुलिस ने ग्रंथी पर किया धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। वीरवार को गांव बीड तालाब में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह की ओर से डेरा सिरसा मुखी को रिहा करने की अरदास की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना सदर पुलिस ने ग्रंथी गुरमेल सिंह को हिरासत में लिया। वहीं सिख वकील हरपाल सिंह खारा की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने ग्रंथी गुरमेल सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया। इस की पुष्टि थाना सदर के एसएचओ बेअंत सिंह ने की।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने दलित परिवार से संबंधित ग्रंथी को पुलिस हिरासत में लेने और उसके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का विरोध करते हुए डीसी एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ देश के एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला को लिखित शिकायत भेजकर ग्रंथी को इंसाफ देने की मांग उठाई है। इस संबंधी थाना सदर के इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वकील हरपाल सिंह खारा की शिकायत पर ग्रंथी गुरमेल सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें