खुश होकर सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कुलवीर कौर की हौसलाअफजाई के लिए चेक स्कालरपिश के तौर पर भेंट किया है। कुलवीर कौर के पिता एक छोटे किसान हैं और मां आंगनबाड़ी वर्कर है।
पंजाब के बरनाला के कस्बा महिलकलां की आंगनबाड़ी वर्कर की लड़की कुलवीर कौर पायलट बन गई है। जिससे खुश होकर सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कुलवीर कौर की हौसलाअफजाई के लिए उसे 5 लाख 80 हजार रुपये का चेक स्कालरपिश के तौर पर भेंट किया है।
विज्ञापन
कुलवीर कौर ने बताया कि उसने उड़ान पूरी कर ली है। उड़ान पूरी करने के बाद वह कामर्शियल पायलट बन जाएगी। उसने बताया कि उसके पिता एक छोटे किसान हैं और मां आंगनबाड़ी वर्कर है, जिसे थोड़ा सा वेतन मिलता है। उसने सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उसकी मदद की है। उसने कहा कि पायलट बनना उसका सपना था, जो पूरा हो गया है।
उसने राज्य के अन्य छात्रों से अपील की है कि वह अपने रंगला पंजाब न छोडे़ं, बल्कि दिए जा रहे फंड से यहां रहकर कोर्स करें और अपना भविष्य बनाएं। बता दें कि इस फंड की शुरुआत पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की ओर से की गई थी, जो इसके चेयरमैन हैं, जबकि बरनाला के विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर इस फंड के उपचेयरमैन हैं।