फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के बड़े नेताओं से संपर्क में बैंस बंधु

Wed, 10 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव के लिए आजाद विधायक बैंस भाइयों की तरफ से बनाई गई टीम इंसाफ ने बुधवार को लुधियाना की छह विधानसभा सीटों पर अपने हलका इंचार्ज नियुक्त किए। ज्यादातर हलका इंचार्ज इलाके के ही पार्षद हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने दावा किया कि टीम इंसाफ आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में है। जो भी फैसला लिया जाएगा, वह जनता के आदेश के साथ आने वाले समय में ही होगा। उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस में जाने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने दावा किया है कि तीनों ही पार्टियां एक लाइन पर चल रही हैं।

बैंस ब्रदर्स ने दावा किया है कि टीम इंसाफ की तरफ से यह आने वाले विधानसभा चुनाव का पहला कदम है। यह हलका इंचार्ज अपने अपने हलके में लोगों के काम करवाएंगे। सर्किट हाउस में हलका इंचार्जों का एलान करते हुए सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि हलका पूर्वी के पार्षद दलजीत सिंह गरेवाल, हलका उत्तरी से रणधीर सिंह सीबिया, हलका सेंट्रल के गुरप्रीत सिंह खुराना, हलका आत्मनगर के दीदार सिंह लोटे और हलका साउथ के मंजीत सिंह डाबा और हलका पश्चिमी के रविंदर सिंह सियान को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन हलकों में सीधे तौर पर पार्षद हलका इंचार्ज बनाए गए हैं। इनमें से एक विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। इसके अलावा एक हलका इंचार्ज उद्योगपति, एक समाजसेवी और पश्चिमी हलके के इंचार्ज कांग्रेस से आए व्यक्ति को लगाया गया है।


भाजपा शिक्षा सेल के जिला कनवीनर टीम इंसाफ में शामिल
लुधियाना। भाजपा शिक्षा सेल के जिला कनवीनर डॉ. राजेश अरोड़ा साथियों सहित आजाद विधायक बैंस भाइयों की टीम इंसाफ में शामिल हो गए। बुधवार को टीम इंसाफ के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने डॉ. अरोड़ा का स्वागत किया। इस मौके पर टीम इंसाफ के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कई लोग सियासी पार्टियों का साथ जोड़ टीम इंसाफ के साथ जुड़ेंगे।

इस मौके पर आयोजित समागम में बैंस बंधुओं ने डॉ. राजेश अरोड़ा और उन्होंने साथियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। बैंस ने कहा कि जल्द ही टीम इंसाफ में डॉ. अरोड़ा को शिक्षा क्षेत्र के साथ संबंधित ड्यूटी दी जाएगी। समागम में टीम इंसाफ की तरफ से जिन पार्षदों और अन्य सदस्यों को विधानसभा हलका इंचार्ज लगाया गया है, उनका भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें