फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंसाफ ने बनाई मानव श्रृंखला

Wed, 11 May 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में टीम इंसाफ के सदस्य शांतिपूर्वक रोष मार्च निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीम इंसाफ के प्रमुख एवं आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके सात साथियों को बुधवार को अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन


उधर पुलिस की धक्केशाही के विरोध में टीम इंसाफ के सदस्यों ने आज सड़कों पर उतर कर शहर के विभिन्न चौकों पर शांतिपूर्ण रोष मार्च किया और मानव श्रृंखला बनाई। सदस्यों ने मुंह पर पट्टियां बांध रखी थी और हाथ में सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर थाम रखे थे। टीम इंसाफ मीडिया के साथ धक्केशाही बंद करने की मांग कर रही थी, इसे लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी भी की गई।

सिमरजीत सिंह बैंस एवं उनके साथियों को अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। साथ ही टीम इंसाफ के वकीलों ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर कर दी। इस पर बुधवार को अदालत ने कार्रवाई करते हुए जमानत मंजूर कर ली। उधर प्रशासन ने मंगलवार की देर शाम ही बैंस एवं उनके समर्थकों को सूबे की अलग अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को मानसा जेल में शिफ्ट किया गया। जमानत के दस्तावेज पूरे कराने के बाद टीम इंसाफ के सदस्य सिमरजीत सिंह को रिहा करा वापस लाने के लिए मानसा रवाना हो गए।
विज्ञापन


उधर शहर में रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे टीम इंसाफ के सरपस्त एवं आजाद विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि पुलिस डंडों से सच की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उधर, पार्षद दलजीत सिंह ने समर्थकों के साथ समराला चौक में प्रदर्शन किया। गिल चौक से लेकर गिल नहर तक रंजीत सिंह, डा. दीपक के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन हुआ। पार्षद रंधीर सिंह सीबिया के नेतृत्व में जालंधर बाईपास चौक, शिवपुरी, पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक प्रदर्शन किया गया। पार्षद स्वर्णदीप सिंह के  नेतृत्व में ढोलेवाल एवं ढंढारी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद गुरप्रीत खुराना ने समर्थकों के साथ जगरांव पुल पर मानव चेन बनाई।
विज्ञापन


इसी तरह शहर के कई चौराहों पर टीम इंसाफ ने इंसाफ के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर प्रभशरण सिंह, पवनदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, अश्वनी कुमार, राज गरेवाल, प्रीतपाल सिंह, रविंदरपाल सिंह, जतिंदर सिंह मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें