फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नंगल में धूमधाम से मनाया बाबा विश्वकर्मा दिवस

Mon, 09 Nov 2026 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नंगल की दुबेटा कॉलोनी के बाबा विश्वकर्मा मंदिर में बाबा विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु लंबी कतारों में दर्शन के लिए खड़े थे। धार्मिक गायकों ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जिला रूपनगर भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश चौधरी भी मंदिर पहुंचे। नंगल मंडल भाजपा के अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की, उपाध्यक्ष सुशील चोपड़ा और गोवर्धन सोनी भी उनके साथ थे। उन्होंने संगत में बैठकर बाबा विश्वकर्मा के भजन सुने। मंदिर कमेटी ने राजेश चौधरी और उनके साथियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौके पर मदन लाल सिद्दू, दलवीर पामा, सुशील पम्मी, अमन शर्मा व गुलशन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें