फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आधा किलो चिट्टे समेत बीए का छात्र गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। थाना केनाल पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार बीए के छात्र को आधा किलो चिट्टे (नशीला पदार्थ) समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी बीड तालाब बस्ती नंबर 2 बठिंडा के रूप में हुई है। गुरप्रीत ने जेल से आई एक वीडियो काॅल के स्क्रीनशॉट को अपने स्टेटस पर लगा रखा था जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि थाना केनाल पुलिस ने इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह की अगुवाई में आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके पास उक्त चिट्टे की खेप फिरोजपुर फाजिल्का बाॅर्डर से उसे मिली थी। एसपी ने बताया कि उक्त खेप पाकिस्तान से ड्रोन जरिये आई थी। आरोपी ने अपने जिन साथियों के बारे में बताया है, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों महना चौक से पकड़े 40 किलो चिट्टा मामले में पुलिस ने मौके पर पकड़े गए छह आरोपियों के अलावा चार अन्य आरोपियों को नामजद किया है। उनमें से दो की एलओसी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें