फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी फ्रांस की हाईएंड साइकिलें

Fri, 04 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सड़कों पर फ्रांस में बनी हाईएंड साइकिलें दौड़ेंगी। देश की दिग्गज कंपनी एवन साइकिल्स लिमिटेड ने फ्रेंच कंपनी क्रोनस के साथ हाथ मिलाया है। शुरुआती चरण में क्रोनस के छह मॉडल देश मेें उतारे जाएंगे। मार्च 2016 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी जाएगी। इनमें फोल्डिंग, रेसिंग और कार्बन साइकिल के मॉडल शामिल होंगे। यह जानकारी एवन साइकिल्स के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा ने शुक्रवार को कंपनी परिसर में आयोजित कांफ्रेंस में दी। पाहवा ने कहा कि क्रोनस के अलावा दो अन्य विदेशी कंपनियों के साथ भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

पाहवा ने कहा कि हाईएंड साइकिलों का सौ फीसदी आयात किया जा रहा है। फिलहाल देश में हाईएंड साइकिलें बनाने की तकनीक नहीं है। साइकिल इंडस्ट्री इसे डेवलप करने में लगी है। दूसरे विदेशी कंपनियों को भी मेक इन इंडिया के तहत देश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि देश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाईएंड साइकिल मैन्यूफैक्चरिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा सके।
पाहवा ने कहा कि एवन भी लुधियाना में हाईएंड साइकिल का नया प्लांट लगा रहा है। मार्च 2017 के बाद इसमें उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इस प्लांट में हाईएंड साइकिल के करीब 50 फीसदी पुर्जे तैयार हो पाएंगे, बाकी पुर्जों का विदेशों से आयात किया जाएगा। इस अवसर पर ऋषि पाहवा, मनदीप सिंह पाहवा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें