फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बुआ ने किया चार महीने के भतीजे का अपहरण, पांच घंटे में बरामद

Mon, 28 Sep 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। चंद्र नगर इलाके में बुआ ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने चार महीने के भतीजे आर्यन का अपहरण कर लिया। हैबोवाल थाना पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब छह बजे एक नाबालिग बच्ची दुकान से सामान खरीदने निकली थी। बाइक सवार दो लोगों ने उसकी बांहों से आर्यन को छीन लिया। बच्चे के पिता आलोक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि नकाबपोशों ने खुद को पुराना जानकार बताकर धोखा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर के सभी निकासी रास्तों पर नाकेबंदी की। कमिश्नरेट पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया तंत्र का इस्तेमाल किया। पुलिस टीमों ने तकनीकी निगरानी और जमीनी पुलिसिंग के तालमेल से काम किया। महज पांच घंटे में अपहरणकर्ताओं के ठिकाने का पता चला और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर मासूम आर्यन को सुरक्षित बचाया। आरोपियों के चेहरे से नकाब हटने पर पता चला कि मुख्य साजिशकर्ता बच्चे के पिता आलोक की बहन ममता थी, जिसने विवेक के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया था। हैबोवाल थाना पुलिस ने ममता और विवेक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब यह छानबीन कर रही है कि बुआ ने अपने ही भतीजे के अपहरण का जोखिम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें