फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। गांव ढिपाली में ग्रामीणों ने शनिवार की देर शाम सीआईए स्टाफ पुलिस पर हमलाकर कच्ची शराब और लाहन समेत गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया और बरामद शराब और लाहन नहर में फेंक दिया। थाना फूल पुलिस ने 20 नामजद और करीब 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और उसके भाई समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सीआईए स्टाफ 2 के एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर उनकी अगुवाई में पुलिस पार्टी ने शनिवार देर शाम को गांव ढिपाली में दबिश दी। पुलिस पार्टी सात लीटर कच्ची शराब और 20 लीटर लाहन समेत आरोपी दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पार्टी बरामद शराब और लाहन समेत आरोपी को थाने ले जाने लगी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी ने हमला कर आरोपी दर्शन सिंह को छुड़ा लिया और बरामद शराब और लाहन नहर में फेेंक दिया। पुलिस पार्टी ने वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

थाना फूल के इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने एएसआई हरभजन सिंह के बयान पर आरोपी सरताज सिंह, जगसीर सिंह, जगराज सिंह, सरपंच जसकरन सिंह, गुरदीप सिंह, बची सिंह, पंच काका सिंह, बिंदर सिंह, बब्बी सिंह पुत्र जगसीर सिंह, बब्बी सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, करनैल सिंह, सरबजीत सिंह, मक्खन सिंह, खराजी सिंह, अजायब सिंह, बब्बू सिंह, मंदर सिंह, बलवीर सिंह और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया दूसरे मामले में दर्शन सिंह, उसके भाई सरताज सिंह और जगसीर सिंह को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में तीनों आरोपियों पर कच्ची शराब बनाने और बेचने का आरोप है। दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें