फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sat, 14 Nov 2026 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में फतेहगढ़ साहिब के वाहिद अली प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में 27वें पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक्स गेम्स-2026 के दूसरे दिन विशेष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन ने इन खेलों का आयोजन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने 12 स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन एथलेटिक्स की दौड़ स्पर्धाओं के साथ रनिंग लॉन्ग जंप, शॉटपुट और सॉफ्टबॉल थ्रो के मुकाबले हुए। मिनी जैवलिन, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और बोचे में भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। व्हीलचेयर 25 मीटर वॉक भी इन स्पर्धाओं का हिस्सा थी। 100 मीटर दौड़ में फतेहगढ़ साहिब के वाहिद अली ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में फतेहगढ़ साहिब के बबलू सिंह और लुधियाना के दिव्यांश वालिया संयुक्त विजेता बने। शॉटपुट में लुधियाना के दिवांशु कश्यप ने स्वर्ण पदक जीता। व्हीलचेयर 25 मीटर वॉक में अमृतसर के हरजोत पहले स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में कुराली के विष्णु ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन में अमृतसर की सियांश और हरमन की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में कुराली के हरमनप्रीत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। रनिंग लॉन्ग जंप में मुक्तसर साहिब के मनमीत सिंह विजेता रहे। सॉफ्टबॉल थ्रो में होशियारपुर के समीर प्रसाद ने पहला स्थान हासिल किया। मिनी जैवलिन में होशियारपुर की अरुषि और बोचे मुकाबले में जालंधर की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें