फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में दुष्कर्म करने वाले एएसआई ने वीडियो में किया खुलासा, कहा- हमने युवक को रात के समय घर से उठाया और पैसे दूसरे एएसआई ने उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। थाना नथाना अधीन आते एक गांव के युवक पर अफीम तस्करी का केस दर्ज करने के बाद उसकी मां को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले सीआईए स्टाफ एक में तैनात रहे आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह का नया वीडियो सामने आया है। इसमें एएसआई ने खुलासा किया कि उन्होंने लड़के को रात के समय घर से उठाया था और उसके साथी थानेदार गब्बर सिंह ने घर से पैसे भी उठाए थे।
विज्ञापन

वहीं एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना था कि युवक पर दर्ज किए गए अफीम तस्करी के केस एवं महिला के साथ दुष्कर्म करने और उससे पैसे लेने के तथ्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि वीडियो देखने के बाद उन्होंने एसआईटी में शामिल एसपीएच को अगली कार्रवाई के लिए आदेश दे दिए हैं।
आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह ने वीडियो में बताया कि छह मई को उसने थाना नथाना अधीन आते गांव के युवक को रात के समय घर से उठाया और उसके घर से मोटरसाइकिल भी उठाई थी। वहीं, उसके दूसरे साथी थानेदार गब्बर सिंह ने घर में पड़े पैसे भी उठाए है। इस मामले में एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखने एवं सुनने के बाद एसआईटी में शामिल एसपीएच को अगली कार्रवाई के लिए आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि वीडियो में आरोपी एएसआई जो कुबूल कर रहा अगर जांच के दौरान सामने आया तो उसके हिसाब से आरोपी एएसआई एवं जिसका वो नाम ले रहा उस पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पीडित महिला के वकील पी एस गिरवर राव ने कहा कि जब आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह वीडियो में सब कुछ मान ही रहा है तो ऐसे में एसआईटी बनाने का कोई मतलब ही नहीं है। एसएसपी अब इस बात की जांच करें कि जो पीड़ित महिला के लड़के के पास से चार सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है, वह आरोपी कहां से लेकर आया है। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सरां ने कहा कि नई वीडियो में जो खुलासा आरोपी एएसआई ने किया है। उसके अनुसार पुलिस आरोपी के दूसरे साथी थानेदार को भी नौकरी से बर्खास्त कर केस दर्ज करें।
बता दें कि सीआईए स्टाफ एक में तैनात एएसआई गुरविंदर सिंह ने थाना नथाना अधीन आते एक गांव के युवक को 6 मई को 400 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कैंट में नशा तस्करी का केस दर्ज किया था। इस मामले में पकडे़ गए युवक की मां को एएसआई उसके बेटे का बचाव करने के लिए झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा था। 11 मई को जब एएसआई महिला से संबंध बनाने के लिए रात के समय उसके घर पहुंचा तो वहां पर गांव वालों एवं महिला के रिश्तेदारों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें