फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई की अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत

विज्ञापन
मृतक एएसआई दलजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : ROPAR
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। एएसआई को अपनी ही सर्विस रिवाल्वर की गोली लगी है। पुलिस तथा परिवार के अनुसार एएसआई दलजीत सिंह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था तो रिवाल्वर साफ करते समय गोली चल गई और गोली उसके सिर पर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि एएसआई दलजीत सिंह निवासी गांव कोटला निहंग चमकौर साहिब थाना में तैनात था तथा यह करीब दस साल डिप्टी कमिश्नर के साथ बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात रहा। मृतक एएसआई दलजीत सिंह दो बेटियां तथा एक बेटा है। एएसआई की बड़ी बेटी की शादी 18 जनवरी को तय है तथा घर में शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक यह हादसा हो गया जिससे परिवार व गांव में सोग का माहौल है। घटना के बाद जहां परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं एएसआइ की माता कुलदीप कौर गहरे सदमे में दिखाई दी। दलजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। जबकि माता पिता दलजीत सिंह के दूसरे भाई के साथ रहते हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी के एसएचओ हरकीरत सिंह भी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने बताया कि अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने के कारण मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में धारा 174 की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें