फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने एएसआई को किया जबरन रिटायर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में रहने वाली दोस्त की पत्नी चंचल को गोली मारने वाले एएसआई सुखपाल सुक्खा को पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बुधवार को सस्पेंड किया था। वीरवार की रात पुलिस कमिश्नर ने एएसआई को नौकरी से जबरन रिटायर्ड कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने कहना है कि आरोपी एएसआई का रिकार्ड पुलिस विभाग में अच्छा नहीं है, जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसीपी ईस्ट दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी एएसआई का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। फोन भी दो दिन से लगातार बंद आ रहा है। उसकी तलाश में दो टीमें लगातार छापामारी करने में जुटी है। उसके नजदीकी रिश्तेदार तो घरों को ताला लगाकर फरार हो चुके है। बाकी कुछ रिश्तेदारों के घर छापामारी की गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वह रिश्तेदारों के घर पर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई सुखपाल सुक्खा के दोस्तों और नजदीकी रिश्तेदारों का पता लगाया जा रहा है।
दोस्त की पत्नी पर गोली चलाने वाले एएसआई सुखपाल सुक्खा का रिकार्ड अच्छा नहीं है। ड्यूटी से बंक मार कर दोस्त के घर जाना और वहां विवाद के बाद गोली चलाने वाला एएसआई पहले भी कई बार ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रह चुका है। ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले एएसआई सुखपाल सुक्खा की तनख्वाह भी बंद हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल से पीड़त परिवार के सदस्य मिले तो उन्होंने एएसआई के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वीरवार को ही पुलिस कमिश्नर ने आरोपी एएसआई की फाइल मंगवाई और उसका रिकार्ड चेक कर उसे जबरन रिटायर्ड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें