फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए बन गए नशा तस्कर

Wed, 14 Sep 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
Arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के बीएससी, एमएससी, एग्रीकल्चर एवं पीएचडी की शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों ने मंगलवार को भी अपना संघर्ष जारी रखा।
विज्ञापन


पीएयू से रोष मार्च निकालकर फिरोजपुर रोड पर कुछ देर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने तहसीलदार पूर्वी मनदीप ढिल्लों व कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल के हेड एनएस धालीवाल को ज्ञापन सौंपा। 

अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि यदि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उनको रेगुलर आधार पर नौकरी नहीं मिलती तो इस तरह की शिक्षा प्राप्त करने का क्या फायदा। सरकार को चाहिए कि इस तरह के कोर्स व डिग्री कॉलेज व यूनिवर्सिटियों को बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब के खेतीबाड़ी, बागवानी व भूमि रक्षा विभाग में सैकड़ों की संख्या में पद खाली पड़े हुए हैं। इन पदों को रेगुलर आधार पर भरने के लिए बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चरल व पीएचडी विद्यार्थी को ही पहल दी जाए न कि ठेकेदारी सिस्टम को प्रमोट कर उनके अधिकारों पर डाका डाला जाए। विद्यार्थियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें