फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए मंडियों में प्रबंध पूरे : रविंदर

Wed, 30 Sep 2026 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। जिले की मंडियों में एक अक्तूबर से धान की फसल की आवक शुरू होगी। मार्केट कमेटी ने इसके लिए सफाई समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं।
बुधवार को राइस मिल एवं शैलर एसोसिएशन के सदस्यों ने उपायुक्त राजेश धीमान से बैठक की। उन्होंने पुरानी गेहूं और धान की फसल को शैलरों से उठवाने की मांग की। यह मांग नई फसल के लिए जगह बनाने के लिए की गई। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पुरानी फसल को हटाकर जगह का प्रबंध किया जाएगा। मार्किट कमेटी के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि किसानों के लिए सफाई और पीने के पानी के प्रबंध किए गए हैं। रात में सुरक्षा हेतु पुलिस तैनात की जाएगी और लाइट के इंतजाम भी हैं। बारिश से बचाव के लिए शेड के नीचे भी फसल रखने की व्यवस्था है। उपायुक्त राजेश धीमान ने आढ़तियों से भी खरीद संबंधी बातचीत की। उन्होंने सभी को प्रशासन से तालमेल बनाए रखने को कहा, ताकि कोई मुश्किल न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें