फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियांः दिल का दौरा पड़ने से सेना के जवान की मौत, इसी महीने थी रिटायरमेंट

Sat, 02 Aug 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी हलवारा

सार

भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर बटालियन अंबाला में तैनात नायक गुरप्रीत सिंह उम्र 35 साल निवासी हेरां का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह, मृतक जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर बटालियन अंबाला में तैनात नायक गुरप्रीत सिंह उम्र 35 साल निवासी हेरां का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। ड्यूटी के दौरान शनिवार तड़के चार बजे के करीब गुरप्रीत सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जवान को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दोपहर को उनके पार्थिव शरीर को अंबाला से गांव लाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम सस्कार कर दिया गया। 19 साल की आयु में गुरप्रीत सेना में भर्ती हुए थे। 31 अगस्त को जवान की रिटायरमेंट थी। 16 साल देश की सेवा करने वाले गुरप्रीत सिंह के सेना से सेवामुक्त होने पर परिवार और दोस्तों ने खुशी के समागम की कई योजनायें बना रखी थीं। 

गुरप्रीत सिंह की अचानक मौत से  गांव में मातम पसरा है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नायक गुरप्रीत सिंह अपने परिवार में पत्नी गुरप्रीत कौर, बेटी अवनीत कौर और मां जसविंदर कौर को अपने पीछे छोड़ गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: सातों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें