संबद न्यूज एजेंसी
बरनाला। गांव खुडी के पास सोमवार देर शाम हथियारबंद युवकों ने आकाशदीप पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुरानी रंजिश के कारण हुई इस घटना में कोई जानी या माली नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।