फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव: तीन शीशे चकनाचूर, बाल-बाल बचे यात्री; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही आरपीएफ

Wed, 07 Oct 2026 10:07 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है, जो ट्रैक किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
ट्रेन पर पथराव - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले रफ्तार भर रही दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे बोगी के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पत्थर लगने से कोच के तीन शीशे चकनाचूर हो गए। फिरोजपुर कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया। है।
विज्ञापन


आरपीएफ की टीमें रेलवे ट्रैक से लेकर आसपास के इलाकों की जांच कर रही है। हालांकि शिकायतकर्ता का संपर्क नंबर उपलब्ध न होने के कारण सटीक लोकेशन तय करने में सुरक्षा एजेंसियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जब ट्रेन अमृतसर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची, तब तकनीकी अमले और आरपीएफ अफसरों की संयुक्त पड़ताल में बोगी नंबर एनआर 246321 के अंदर सीटों के पास लगे शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है, जो ट्रैक किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है। उच्च अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले आरोपियों को जल्द बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें