लुधियाना में ब्लैक फंगस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिले में ब्लैक फंगस पीड़ितों की कुल संख्या 105 पहुंच गई है। बुधवार को ब्लैक फंगस से एक पीड़ित की मौत हुई है। इस तरह जिले में मृतकों की कुल संख्या 15 हो गई है। इसमें छह मृतक जिला लुधियाना तो नौ अन्य जिलों से संबंधित है। वहीं ब्लैक फंगस संक्रमितों में 51 लुधियाना और 54 अन्य जिलों से संबंधित है। इस समय जिला भर में 50 ब्लैक फंगस एक्टिव केस है।
जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी मुताबिक अकेले लुधियाना डीएमसी अस्पताल में 40 ब्लैक फंगस पीड़ित मिल चुके है, इसमें 15 अभी उपचारधीन चल रहे है। सीएमसी अस्पताल में 21, दीप अस्पताल में 23, एसपीएस अस्पताल में 11, ओसवाल अस्पताल में चार, सिविल अस्पताल लुधियान में दो मरीज मिल चुके है। इनके अलावा फोर्टिस अस्पताल, गरेवाल अस्पताल, दीपक अस्पताल और एचएमसी अस्पताल में एक एक ब्लैक फंगस पीड़ित मिल चुके है। ब्यूरो