फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज दामाद को किया गया अगवा, आरोपियों के खिलाफ थाना जमालपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने साथियों मिलकर दामाद को अगवा कर लिया। उसे एक फार्म हाउस में ले जाकर रस्सी से बांध कर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपना रोष निकालने के बाद आरोपी उसे थाना दरेसी के बाहर फेंक कर फरार होे गए। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी पहचान सोनू कुमार के रुप में हुई है। थाना जमालपुर की पुलिस ने सोनू की शिकायत पर बब्बा, अजय अरोड़ा, पूजा, ज्योति, पिंकी, दीप बादशाह तथा उनके 4 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

बिंद्रा कालोनी के रहने वाले सोनू कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक रचना उर्फ जानू उसके साथ पढ़ती थी। दोनों ने 5 अक्टूबर को हिंदू रीति रिवाज के साथ मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। उसके बाद वो दोनों जमालपुर के गोबिंद नगर की गली नंबर 2 स्थित अपनी बहन रेखा के घर चले गए। आरोपी एक कार व दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसे जबरदस्ती अगवा करके भट्टियां गांव मैटरो के पीछे विक्की बादशाह के फार्म हाउस में ले गए। वहां उसे रस्सी से बांध कर दात व लोहे की राड के साथ पीटा गया। उस दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन, उसका ओपो कंपनी का मोबाइल तथा पर्स कहीं गिर गया। पर्स में 20 हजार रुपये की नगदी थी। उसे बुरी तरह से घायल करने के बाद वो उसे थाना दरेसी के बाहर फेंक कर फरार हो गए। उसके परिजनों ने इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें