फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को 20 मीटर घसीटा

Wed, 28 Oct 2026 06:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के शिमलापुरी इलाके में बुधवार तड़के एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार कारोबारी दुर्गेश कुमार को रौंद दिया। पिकअप चालक उसे लगभग बीस मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक ने वाहन को पीछे मोड़कर दुर्गेश पर दोबारा चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, आसपास के लोगों को आता देख आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल दुर्गेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नियमित शाखा में सम्मिलित होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पिकअप गलत दिशा से आ रही थी। मराडो पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें