हिंदू संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अमरनाथ यात्रियों को टोल टैक्स से छूट दिलवाने के लिए हिंदू पंचायत ने सतलुज टोल बेरियर पर धरना-प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक राजीव टंडन, प्रवक्ता महेश दत्त शर्मा, सह संयोजक बिट्टू गुंबर, हरीश शर्मा ने कहा की भारत में सबसे ज्यादा टैक्स हिंदू समाज देता है।
इसके बाद भी हिंदू समाज के धार्मिक कार्यों पर सरकार को पैसा खर्च करने में तकलीफ हो रही है। शिव सेना पंजाब के प्रभारी नितीश नारंग, अमित कौंडल, राकेश कपूर, कामगार सेना के पंजाब प्रधान दलबीर संधु ने कहा की बाबा अमरनाथ बर्फानी के तीर्थ स्थान का हिंदू समाज में बहुत महत्व है। लाखों लोग इस यात्रा के दर्शन को तरसते हैं।
मुश्किल से 6 या 7 लाख लोग ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाते हैं। ऊपर से जगह-जगह टोल टैक्स बैरियर पर टोल भरने के लिए जाम की परेशानी व पैसों का खर्च अलग से। हिंदू संगठनों ने लाडोवाल चौक से रोष मार्च शुरू कर टोल बैरियर सतलुज पर ट्रैफिक रोककर धरना दिया। टोल बैरियर सतलुज के मैनेजर गोपाल शर्मा, एसएचओ लाडोवाल ने आकर हिंदू संगठनों को आश्वासन दिया की पिछली बार की तरह इस बार भी किसी भी अमरनाथ यात्री व लंगर लेकर जाने वालों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके बाद हिंदू संगठनों ने धरना उठा दिया।