फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी ट्रांसपोटेशन टेंडर घोटाला : नगर निगम के साथ अब तहसीलों से भी रिकार्ड खंगाल रही है विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस की जांच लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इस मामले में कई कांग्रेसी नेता तो परेशान हैं ही, अब कालोनाइजर और प्रापर्टी कारोबारी भी पिछले कुछ दिन से परेशान चल रहे हैं। उनकी परेशानी उस समय बढ़ी जब विजिलेंस की तरफ से कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह से पूछताछ की गई और उससे कई बड़े खुलासे हुए। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने 450 एकड़ जमीन जो कुछ समय में खरीद फरोख्त हुई थी, उसकी जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की टीम नगर निगम से तो कांग्रेसियों का रिकार्ड मंगवा ही रही है। अब विजिलेंस ने जगरांव, सिधवांबेट और मुल्लापुर तहसीलों से भी मनप्रीत द्वारा बेची और खरीदी गई प्रापर्टियों का ब्योरा लेना शुरू कर दिया है। इसके रिकार्ड की पूरी फाइल तैयार की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इससे कई कांग्रेसी और कालोनाइजरों के साथ साथ प्रापर्टी का कारोबार करने वाले भी परेशानी में आ सकते है। जिन लोगों ने अपनी काली कमाई को प्रापर्टी में इन्वेस्ट किया है उनकी मुश्किलें कुछ ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को जिस दिन अदालत की तरफ से जेल में भेजा गया था, उसी दिन विजिलेंस की टीम ने मनप्रीत को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद खुलासा हुआ था कि सौ से ऊपर रजिस्ट्रियां मनप्रीत से मिली हैं। जिसके बाद कई लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि मनप्रीत के जरिये काफी प्रापर्टी बेची और खरीदी गई है। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस ने जगरांव, सिधवांबेट और मुल्लापुरर इलाके में करीब 450 एकड़ जमीन की खरीद फरोख्त हुई है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने तीनों तहसीलों से सारा रिकार्ड मंगवा लिया है। जैसे ही इस बात की खबर बाहर पहुंची है तो कई कालोनाइजर और प्रापर्टी कारोबारी भी परेशान हैं। उसका कारण यह है कि कई लोगों ने अपनी बेनामी पैसा प्रापर्टी में लगाया है।
टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधार पीए मीनू पंकज मल्होत्रा फरार
विजिलेंस की टीम ने जैसे ही यह मामला दर्ज किया तो उसमें कांट्रैक्टर तेलू राम, संदीप भाटिया और जगरूप सिंह को नामजद किया। पुलिस की तरफ से सबसे पहले इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया। उससे पहले मीनू पंकज मल्होत्रा फरार हो गया था। अब इस केस का मुख्य सूत्रधार मीनू पंकज मल्होत्रा ही है। अगर वह गिरफ्तार होता है तो कई बड़े राज खुल सकते हैं। विजिलेंस की टीम आरोपी मीनू पंकज मल्होत्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें