फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कोरोना केस घटे तो मिलने लगी राहत, लुधियाना में दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी दुकानें

Thu, 27 May 2021 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)

सार

कोरोना के घटते मामलों के बीच लुधियाना जिला प्रशासन ने दुकानदारों को बढ़ी राहत दी है। जिले में अब दुकानें दोपहर एक बजे के बजाय तीन बजे तक खुल सकेंगी। बता दें कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल लगातार कर्फ्यू में छूट देने की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में कोरोना संक्रमण के कम होते केसों को देखते हुए बुधवार को डीसी वरिंदर शर्मा ने एक और राहत की घोषणा कर दी है। जिले भर में अब दुकानें दोपहर तीन बजे तक खुल सकेंगी। इससे पहले दोपहर एक बजे तक दुकानें खोलने का आदेश था। वहीं खाने की होम डिलीवरी का समय भी रात के नौ बजे तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब में कर्फ्यू में छूट सबसे कम लुधियाना जिले में मिल रही थी। पहले कर्फ्यू को दोपहर 12 से लेकर अगली सुबह पांच बजे तक रखा गया था। बीते सप्ताह से कोरोना केसों में कमी आती देख लोगों को दोपहर एक बजे तक दुकान खोलने का आदेश जारी किया गया था। अब बुधवार से यह समय बढ़ाकर दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल कर्फ्यू में छूट को लेकर काफी दिनों से संघर्ष करता आ रहा है। बुधवार को मंडल के पदाधिकारी विधायक राकेश पांडे के साथ डीसी वरिंदर शर्मा से मिलने गए थे। उन्होंने कर्फ्यू में छूट सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक करने के लिए कहा था। मंडल पदाधिकारियों का तर्क था कि महानगर में लगभग 10 लाख मजदूर फैक्टरी में काम करते हैं। इन लोगों को लॉकडाउन से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण समय को बढ़ाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें