फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया जगतार सिंह मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट: अकादमी संगरूर, रामपुर और साई कुरुक्षेत्र ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ऑल इंडिया जगतार सिंह मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट के पहले दिन हाकी अकादमी संगरूर, हाकी ट्रेनिंग सेंटर रामपुर और साई कुरुक्षेत्र ने अपने-अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पीएयू के पृथीपाल सिंह हाकी स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मैच में हाकी अकादमी संगरूर ने लुधियाना इलेवन को 3-1 से हराया। इस मैच में जपनीत सिंह की हैट्रिक ने संगरूर की टीम की जीत सुनिश्चित की। 14वें मिनट में जपनीत ने मैदानी गोल से संगरूर को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, 32वें मिनट में लुधियाना के दिलवीर ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला और स्कोर 1-1 किया। इसके बाद, जपनीत ने 35वें और 41वें मिनट में दो पेनाल्टी कार्नर गोल कर टीम की जीत तय की। जपनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में हाॅकी ट्रेनिंग सेंटर रामपुर ने चंडीगढ़ इलेवन को 6-2 से हराया। पहले हाफ में रामपुर 3-0 से आगे था। अमित ने दो शानदार मैदानी गोल किए और राहुल ने पेनाल्टी कार्नर से गोल किया। चंडीगढ़ ने 34वें मिनट में पहला गोल किया, लेकिन रामपुर ने लगातार तीन गोल दागकर मैच को एकतरफा बना दिया। हरप्रीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।तीसरे मैच में साई कुरुक्षेत्र ने नामधारी इलेवन को 2-1 से हराया। दयाराम ने 30वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल किया, जबकि साहिल ने 40वें मिनट में मैदानी गोल कर कुरुक्षेत्र की बढ़त को मजबूत किया। 56वें मिनट में नामधारी के अमानतवीर ने पेनाल्टी कार्नर से गोल किया, लेकिन कुरुक्षेत्र की टीम ने मैच जीतने में सफलता प्राप्त की। बिट्टू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब पुलिस के डीजीपी पीपी अमरदीप सिंह राय ने किया। इस अवसर पर पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल विशेष मेहमान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें