फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: एनओसी न देने पर अकाली दल-कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़के, बीडीपीओ के खिलाफ जाम किया हाईवे

Fri, 04 Oct 2024 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

अकाली दल के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह याद ने बीडीपीओ खन्ना प्यार सिंह पर आरोप लगाया कि वह हमारे पंच सरपंचों को एनओसी का सर्टिफिकेट नहीं दे रहे और ना ही चूल्हा टैक्स की रसीद दे रहे हैं। उनको पता है कि जब तक ये सर्टिफिकेट बीडीपीओ दफ्तर से नहीं मिलेगा तब तक कोई भी पंच सरपंच अपना फॉर्म कंप्लीट नहीं कर सकता।
विज्ञापन
खन्ना में रोड जाम करते अकाली कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना में एनओसी न देने पर अकाली दल-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीडीपीओ के खिलाफ हाईवे जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


अकाली दल के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह याद ने बीडीपीओ खन्ना प्यार सिंह पर आरोप लगाया कि वह हमारे पंच सरपंचों को एनओसी का सर्टिफिकेट नहीं दे रहे और ना ही चूल्हा टैक्स की रसीद दे रहे हैं। उनको पता है कि जब तक ये सर्टिफिकेट बीडीपीओ दफ्तर से नहीं मिलेगा तब तक कोई भी पंच सरपंच अपना फॉर्म कंप्लीट नहीं कर सकता। उन्होंने बीडीपीओ पर आरोप लगाया कि हम सुबह यहां एनओसी लेने पहुंचे तो उन्होंने अधिकारियों को भगा दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं खन्ना बीडीपीओ प्यार सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि अधिकारी की तबीयत खराब हो गई थी, वह अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। बावजूद इसके दो अधिकारियों को उनकी जगह नियुक्त कर दिया था। हम लोग सुबह से पार्टी कार्यकर्ताओं को कह रहे हैं कि आप धरना प्रदर्शन छोड़ अपने कागज जमा कर अपनी एनओसी ले जाएं लेकिन वे प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें