फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपाईयाें ने तिवारी के घर फेंकी चूड़ियां

Mon, 20 Jan 2014 09:56 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश समेत अन्य पड़ोसी राज्यों को मिल रहे विशेष आर्थिक पैकेज की अवधि बढ़ाने से सत्तापक्ष नाराज है।
विज्ञापन


सोमवार को अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी के घर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ किया कि पंजाब से सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि तिवारी पंजाब के हितों की रक्षा करने में फेल साबित हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने तिवारी की कोठी के आगे लगी पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ने का प्रयास कर केंद्रीय मंत्री की कोठी में चूड़ियां फेंकी।  


 
पंजाब को विशेष औद्योगिक पैकेज नहीं मिलने से अकाली दल और भाजपा ने चुनावी माहौल में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत गठबंधन द्वारा राज्य स्तर पर यूपीए सरकार के मंत्रियों और सांसदों के निवास स्थान का घेराव करने के कार्यक्रम के तहत ही सोमवार को तिवारी के घर के बाहर हंगामा किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शिअद के जिला प्रधान हीरा सिंह गाबड़िया और भाजपा के जिला प्रधान परवीन बंसल कर रहे थे।
विज्ञापन



अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराभा नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठा पहले तिवारी की कोठी तक रोष मार्च किया। इसके बाद तिवारी के निवास के सामने धरना लगा दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कोठी के सामने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था।


इस अवसर पर परवीन बंसल और गाबड़िया ने कहा कि यूपीए सरकार ने पंजाब को औद्योगिक पैकेज न देकर पंजाब की जनता से धोखाधड़ी की है। केंद्र सरकार लंबे समय से पंजाबियों से भेदभाव की नीति अपनाती आ रही है। पंजाब के लोगों के वोट लेकर कांग्रेस के पंजाब के सांसद जहां मंत्री पदों पर विराजमान है, वहीं संसद में मुंह बंद किए बैठे हैं। इससे पंजाब के लोगों में रोष है।


हिमाचल और उत्तराखंड को अगले तीन वर्ष के लिए पैकेज दिए जाने से पंजाब की इंडस्ट्री को भारी धक्का पहुंचेगा। पंजाब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सरपाल ने घोषणा की कि मनीष तिवारी के बाद कांग्रेस की दूसरी केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के निवास स्थान पर भी उनके प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शीघ्र धरना देंगे और उन्हें पंजाब की जनता को जवाब देने के लिए मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन



इस अवसर पर विधायक रणजीत ढिल्लाें, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल गोसाईं, शक्ति शर्मा, रविन्द्र अरोड़ा, मदन मोहन व्यास, लुधियाना डाइंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान अशोक मक्कड़, पंजाब भाजयुमो के महामंत्री अमित गोसाईं और जिला भाजयुमो अध्यक्ष हर्ष शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें