फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा में लड़ाकू विमानों को बर्ड हिट से बचाने के लिए एयरफोर्ट स्टेशन ने निकाला हल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। लड़ाकू विमानों को बर्ड हिट (पक्षियों के टकराने) से बचाने के लिए एयरफोर्स स्टेशन हलवारा प्रशासन के ऐरो स्पेस एयर सेफ्टी विभाग ने अनोखा तरीका तलाशा है। विभाग ने स्टेशन के आसपास के स्टेट हाईवे पर लगे कचरे के ढेरों की सफाई कर वहां दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स बनाईं हैं। साथ ही वहां पौधे लगा दिए हैं। इन पेंटिंग्स में आम जन को स्वच्छ भारत सुरक्षित विमान का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से बेहद अहम एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के आसपास लगे इन गंदगी के ढेरों पर मंडराने वाले पक्षी हमेशा लड़ाकू विमानों के लिए खतरा बने रहते हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। अमर उजाला इस मुद्दे को कई बार उठा चुका है। इसके बाद विभाग की नींद टूटी और स्टेशन की चहारदीवारी के बाहर स्टेट हाईवे व आसपास की सफाई रखने का जिम्मा निभा रहे विभाग को एयरफोर्स प्रशासन ने चेताया। अब विभाग द्वारा हलवारा सुधार सहित आसपास के सभी गांव और स्टेट हाईवे पर जगह-जगह सूचनात्मक व दंडनात्मक बोर्ड लगाए गए हैं। इनपर स्टेशन के चारों तरफ 20 किलोमीटर के एरिया मे खुले में गंदगी के ढेर लगाने, प्लास्टिक कचरा फैलाने, मीट बेचने, मरे हुए जानवर फेंकने और बूचड़खाना खोलने पर पूर्ण पाबंदी का हवाला दिया गया है। इसके बावजूद इलाके के लोग स्टेशन के चारों ओर गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
हैरानी की बात है कि की स्टेशन की अहम ऑफिसर्स एनक्लेव, दिलबाग़ एनक्लेव, रात्तोवाल प्रोजेक्ट, न्यू प्रोजेक्ट आदि वायु सेना अफसरों और सैनिकों की रिहाइश की दीवारों के आसपास ही बाहरी लोगों ने सबसे ज्यादा गंदगी के ढेर लगा रखे थे। अब वहां पर एयरफोर्स प्रशासन द्वारा सफाई करवाकर बर्ड हिट से विमानों को सुरक्षित करने के साथ ही स्वच्छ भारत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। बता दें कि वायु सेना के विमानों को फ्लाइंग एरिया में मंडराने वाले पक्षिओं से टकराकर दुर्घटना होने का हमेशा खतरा रहता है। इसीलिए वायुयान अधिनियम 1934 की धारा 10 (संशोधित) के अधीन स्टेशन के आस पास 10 किलोमीटर के एरिया में ये नियम तोड़ने पर तीन साल जेल और दस लाख रुपये जुर्माना वसूली का प्रावधान है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सख्ती करने के बजाय एयरफोर्स प्रशासन अब खुद ही चारों तरफ सफाई करवा रहा है। इससे पहले उसने बहुत बार डीसी लुधियाना, एसडीएम रायकोट सहित अन्य को लिखित में सफाई करवाने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा था। आज तक न किसी को पकड़ा गया और न जुर्माना ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें