फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ड्यूटी के दौरान अग्निवीर कुलविंदर सिंह का निधन, परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता

Sun, 16 Aug 2026 03:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। विधानसभा हलका भदौड़ के गांव काहनेके में 23 वर्षीय अग्निवीर कुलविंदर सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत फिरोजपुर में तबीयत बिगड़ने से हुई। कुलविंदर सिंह करीब तीन साल पहले सेना की 113 इंजीनियर यूनिट में भर्ती हुए थे। कुलविंदर सिंह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और देश की सेवा करने का सपना लेकर सेना में शामिल हुए थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव काहनेके पहुंची। सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट शिव लोचन के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना की ओर से उनके माता-पिता और भाई को तिरंगा सौंपा गया।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति और सहायता की मांग
कुलविंदर सिंह के पिता जगसीर सिंह ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि कुलविंदर ही परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर मुश्किल से गुजारा करता है। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी सरकार से तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें