लुधियाना। पुलिस वेरिफिकेशन कराए बगैर किराएदार रखने वाले मकान मालिक पर थाना लाडोवाल पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हंबड़ां स्थित ग्रेवाल कॉलोनी निवासी जसपाल सिंह के रूप में हुई।
पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि आरोपी ने गरेवाल कॉलोनी में एक प्लाट में कमरे बना रखे हैं। इसमें उन्होंने प्रवासी लोगों को किराए पर रखा हुआ है। मगर आरोपी ने किसी भी किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया है। ऐसा करके उसने पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए आदेश का उल्लंघन किया है। सूचना के आधार पर जब दबिश दी गई तो आरोपी वहां से फरार पाया गया। उस पर केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।