फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर तारीख से बौखलाए वकील

Sat, 13 Feb 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के  समूह वकीलों की ओर से शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल करके अदालती कार्यों का बायकाट किया गया। यह हड़ताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर बार के सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि अदालतों के जज अधिकतर मामलों में ज्यादा तारीखें देकर उनको और लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने में ही केस की सुनवाई के लिए उनको कई-कई तारीखें दीं जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि केसों का निपटारा समय पर किया जाए और अदालती कार्यों के लिए उन्हें ज्यादा तारीख न दीं जाए।


इस मौके पर वरिंदर सिंह ढिल्लों, अमरदीप सिंह, नरिंदर सिंह टिवाणा, कुलवंत सिंह खेड़ा, बीरदविंदर सिंह बाजवा, इकमंदरप्रीत सिंह, जतिंदरपाल सिंह बत्रा, डीएस मांगट, डीए कंग, टीएस कंग, एसएस जनागल, अमन सूद, नीरज, रणजीतपाल चीमा, हरिंदर सिंह भल्लमाजरा, सुनील गुप्ता, गुरकरन सिंह संधू और गुरदीप बिंबरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें