संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। खन्ना की थाना सदर पुलिस ने एसएमओ मानूपुर डा. रवि दत्त की शिकायत पर दो नशा छुडाओ केंद्रों, श्री गुरु अंगद देव लोक भलाई ट्रस्ट और बाबा भीम राव आंबेडकर कमीशन सोसायटी के संचालकों के खिलाफ, जो बिना लाइसेंस के केंद्र चला रहे थे, मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डा. रवि दत्त ने बताया कि सिविल सर्जन लुधियाना की हिदायतों पर डीएमसी लुधियाना की ओर से गठित टीम की तरफ से श्री गुरु अंगद देव लोक भलाई ट्रस्ट घुंगराली राजपुता में चेकिंग की गई। जांच के दौरान गुरु अंगद देव लोक भलाई ट्रस्ट में 46 मरीज और बाबा भीम राव अंबेडकर कमीशन सोसायटी घुंगराली राजपुतां में 33 मरीज मिले थे। लेकिन जब मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो सभी मरीज पेश नहीं किए गए। संचालक गाड़ियोें में जबरन मरीजोें को इधर उधर ले गए। बार बार कहने पर जो भी मरीज दाखिल थे उन्हें मेडिकल के लिए पेश नहीं किया गया। सेहत विभाग की टीम और पुलिस से सहयोग नहीं किया गया। टीम के सदस्योें ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों नशा मुक्ति केंद्रों में संचालकोें की तरफ से नशा छुड़ाने की आड़ में बिना जिला मजिस्ट्रेट की इजाजत से खोला गया है। सरकार की लाइसेंस की फीस न भरते हुए सरकार को चपत लगाई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।