फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: विदेश जाकर शादी से किया इन्कार 60 लाख की धोखाधड़ी, चार पर मामला दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। खन्ना पुलिस की सिटी थाना बन पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी करने पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हरबंस निवासी खन्ना की शिकायत पर लड़की अमनदीप कौर व उसकी मां दलजीत कौर उसका भाई प्रदीप सिंह, राजदीप सिंह निवासी खन्ना पर विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे हरजोत सिंह की शादी अमनदीप कौर के साथ हुई थी। सगाई के समय यह बात तय हो गई थी कि लड़की अमनदीप कौर को विदेश भेजने तक जितना भी खर्च आएगा, वह करेंगे, जिसके तहत अमनदीप कौर ने 3 बार आईलेट्स के पेपर दिए, लेकिन चौथी बार वह आईलेटस क्लियर कर विदेश चली गई। विदेश भेजने तक हमारा 60 लाख खर्च हुआ। दोनों की शादी भी तय हो गई थी। जब शादी की बात हुई तो लड़की ने समय मांग लिया। पहले समय मांगते हुए लड़की कहने लगी कि पहले मां दलजीत कौर और भाई प्रदीप सिंह को विदेश भेजो, फिर उसके बाद शादी करूंगी। हरबस सिंह ने बताया कि लड़की की इस मांग के खिलाफ उन्होंने कुछ समय पहले पुलिस में शिकायत दी। उस वक्त कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों के सामने राजीनामा हु्आ की जैसे सगाई के वक्त बात तय हुई थी कि लड़की विदेश जाने के बाद लड़के को बुलाएगी पहले लड़के को बुलाएगी फिर उसके बाद उसकी मां या उसके भाई को बुला लिया जाएगा। यह राजीनामा हो गया। परंतु उस समय बाद लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद हमने दोबारा से शिकायत थाने में दी, पुलिस को जो सबूत हमने दिए उसकी कानूनी राय लेने के बाद इन 4 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया है, जो अभी फरार हैं। वही एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने कहा आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें