फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महिला की हत्या के आरोपी को हिमाचल के मंडी से दबोचा

Sat, 14 Sep 2024 03:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका और आरोपी में थे अवैध संबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। दो दिन पहले मोहल्ला राज नगर से पुलिस ने एक प्रवासी महिला का शव बरामद किया था। इंस्पेक्टर राहुल शर्मा की टीम हिमाचल के मंडी से हत्यारोपी संतोष पंडित को गिरफ्तार कर नंगल ले आई है। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि मृतका और संतोष में अवैध संबंध थे।
गौरतलब है कि बुधवार को नंगल पुलिस ने मोहल्ला राज नगर के एक मकान से महिला का शव बरामद किया था। मकान मालिक से पूछताछ पर पता चला था कि उसने पांच दिन पहले ही यह मकान किराये पर दिया था और तीन दिन से किरायेदार गायब था। कमरे से दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी शिकायत मकान मालिक से की। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी संतोष नंगल में सब्जी बेचता था। इसी दौरान उसके महिला से अवैध संबंध बन गए। आरोपी को हिमाचल के मंडी के थाना धर्मपुर के गांव संधोल से गिरफ्तार किया गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें