फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पेड़ काटने पर कहासुनी के बाद गणपति महोत्सव पंडाल के बाहर सेवादार पर जानलेवा हमला

Sat, 14 Sep 2024 03:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 18 साल से पंडाल में सेवा करता है। सुबह वह सेवा कर रहा था। इलाका निवासी एक व्यक्ति पंडाल में आकर वीडियो बनाने लगा। इसके बाद वहां कटे हुए पेड़ों का वीडियो बनाने लगा। पूछने पर वह भड़क गया और गाली गलाैज करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की जनकपुरी मेन मार्केट में मनाए जाने वाले सबसे बड़े गणपति महोत्सव के बाहर पेड़ काटने पर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने पंडाल के सेवादार पर जानलेवा हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से सेवादार सुनील को छुड़वाया। गंभीर रूप से घायल सुनील को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


पंडाल के बाहर हुए हमले की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची। चौकी जनकपुरी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मार्केट के लोगों ने हमला करने वालों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 18 साल से पंडाल में सेवा करता है। सुबह वह सेवा कर रहा था जबकि कुछ सेवादार और प्रधान हनी बेदी पंडाल में गणपति जी की आरती कर रहे थे। इलाका निवासी एक व्यक्ति पंडाल में आकर वीडियो बनाने लगा। इसके बाद वहां कटे हुए पेड़ों का वीडियो बनाने लगा। उसने उक्त व्यक्ति से पूछा कि हुआ क्या है तो वह गाली-गलौज करने लगा और पंडाल के बारे में गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने लगा।
विज्ञापन


गालियों का विरोध किया तो उसने अपने साथियों को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और पंडाल के सामान में भी तोड़-फोड़ की। किसी तरह से मार्केट के लोगों ने उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पंडाल के सदस्यों के बाहर आने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए जिसके बाद सभी इलाके के लोग चौकी जनकपुरी के बाहर इकट्ठा हो गए और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें