नंगल। बीबीएमबी पॉवर विंग के बंद मकानों से नल की टूटियां और अन्य सामान चुराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
बुधवार को जैसे ही आरोपी एक बंद मकान से सामान चुराकर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बीबीएमबी अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बीबीएमबी पॉवर विंग सिविल के एसडीओ रोशन लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी दानिशवीर सिंह ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर्ण और रमन के रूप में हुई है।